छपरा, अप्रैल 2 -- फोटो 31- स्कूल के वार्षिकोत्सव में विजेता छात्राओं के साथ विधायक छोटी कुमारी व सरयू प्रकाशन के सीईओ आयुष सिंह छपरा। विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में बेमिसाल प्रतिभा है। वे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व कला के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी समान महत्व दिया जाता है, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कला, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अरविंद पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया। विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उल्लेखनीय पराक्रम दिखाने वाले मुकरेड़ा के विश्वजीत कुमार के पिता को भी स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने विधायक का स्वागत अंगवस्त्र व स्म...