पटना, मई 21 -- बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए 73 करोड़ 53 लाख रुपये आवंटित किया गया है। साथ ही इस अतिरिक्त राशि की निकासी की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस तरह वित्तीय वर्ष 2026-27 में निकासी सीमा बढ़कर 278 करोड़ 75 लाख रुपये हो गई है। इसको लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का किसी अन्य मद में खर्च पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस राशि से पटना, सारण के सोनपुर, नवादा और अररिया जिले में पुल निर्माण कार्यों को विशेष गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त मोतिहारी, त्रिवेणीगंज, सहरसा आदि जगहों पर पुल निर्माण कार्यों के लिए संवेदकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है。

ग्रामीण सड़क संपर्कता ग्रामीण कार्य विभाग बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों मे...