जौनपुर, मई 15 -- मुफ्तीगंज। विकास खंड के निसान गांव में समाजसेवी कृष्णानंद राय के आवास पर एक दिवसीय ग्रामीण पशुआरोग्य जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने की। पशु चिकित्साधिकारी ऋचा राय ने गोपालक किसानों को खुरपका-मुंहपका, बाघी समेत विभिन्न रोगों के उपचार और टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गोसंवर्धन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की। शिविर में पशुओं के लिए कृमिनाशक, पौष्टिक और बांझपन की दवा वितरित की गई। इस मौके पर डॉ. भावना कश्यप, नागेंद्र राय, सत्यम, विकास राय, बबलू राय समेत बड़ी संख्या में किसान और गोपालक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दुधौरी में पशु चिकित्सा शिविर लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...