फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- कंपिल, संवाददाता क्षेत्र के गांव कारव निवासी महावीर ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह कटरी में भैंस चराने के लिए गया था। प्यास लगने पर वह पानी पीने चला गया। खेत में मौजूद गांव इकलहरा निवासी कुछ लोगों ने एक भैंस के पैर में हसिया मारकर घायल कर दिया। उन लोगों ने एक भैंस को भगा दिया। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। एक बर्ष पूर्व भी उक्त लोगों ने एक भैंस को गायब कर दिया था। पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- खड़ंजा उखाड़ने के विवाद मे मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...