काशीपुर, मार्च 8 -- जसपुर। अपने चाचा से होली मिलने जा रहे ग्रामीण पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम भगवंतपुर निवासी निपेंद्र कुमार पुत्र लाखन सिंह ने कहा कि वह बीते चार मार्च को गांव में ही अपने चाचा कृपाल सिंह के तेल कोल्हू पर होली मिलने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के रामकिशन पुत्र रघुवीर सिंह ने उसे रोक लिया और अपने भाई संजय, बालकिशन, पुत्र योगेश, फूल सिंह एवं भतीजे कुलदीप को बुलाकर उसके सिर पर पाटल, तलवार से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित के भाई रवि, नकुल मौके पर आ गए। आरोपी, निपेंद्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...