जौनपुर, फरवरी 6 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़ेरी बाजार निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की पुत्री साक्षी सिंह ने ग्रामीण परिवेश में रहकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। साक्षी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विभाग में हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली साक्षी सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। प्रारंभिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद उन्होंने जौनपुर स्थित यूपी कॉलोनी में रह रहे अपने मामा के यहां रहकर आगे की पढ़ाई की। वर्तमान समय में साक्षी टीडी कॉलेज से एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। गुरुवार को उन्हें अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र से मेल के जरिए इसरो में प्रशिक्षण के लिए चयन की जानकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.