सीवान, मार्च 31 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी छात्र-छात्राओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। सुदुर ग्रामीण इलाके के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भागर की छात्रा पिंकी कुमारी को मैट्रिक की परीक्षा में 425 अंक प्राप्त हुआ है। आदित्य कुमार को 364 आयुष कुमार को 379 विवेक कुमार को 338 अमन को 347 काजल कुमारी के 327 नंदिनी को 387 शैलेंद्र को 397 आदर्श को 344 अंक प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओ का प्रदर्शन छात्रों की अपेक्षा काफी बेहतर रहा है। वही रामगढ़ के सुदीप कुमार को 414 अंक प्राप्त हुआ है जबकी किसान शंभू यादव की पुत्री पिंकी कुमारी आगे चलकर आइएएस बनना चाहती हैं.। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय शिक्षक नदीम व सुजीत कुमार को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...