सिमडेगा, मार्च 2 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र लचरागढ़ निवासी 40 वर्षीय उत्तम कुमार सिंह ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की रात वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन ने देखा कि उत्तम कमरे में फांसी लगा ली है। तत्पश्चात घटना की जानकारी परिजन के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जूट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...