बरेली, मार्च 3 -- मीरगंज। गोरा लोकनाथपुर में प्राथमिक स्कूल के पास सोमवार की सुबह खंडहर घर में बैठे उल्लू पर बिल्ली हमला कर रही थी। गांव के मुन्नालाल ने उल्लू पर हमला करते देखा तो उसे भगाकर उल्लू की जान बचाई। वे उसको अपने घर ले गए। गांव के मोहित सक्सेना ने बताया उल्लू दुर्लभ प्रजाति का है। उन्होंने डीएफओ को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। मुन्ना लाल ने उल्लू को टीम को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.