संभल, दिसम्बर 10 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में पत्नी से परेशान होकर ग्रामीण ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी व उसके दो भाईयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाक्षेत्र के गांव देहपा निवासी विपिन कुमार की शादी 11 साल पहले मोनिका के साथ हुई थी। विपिन ने सोमवार देर शाम घर में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व सालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के पिता वीरसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनिका व उसके दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...