ग्रामीण निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन, ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हरिद्वार में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में इस्लाम अहमद को प्रदेश अध्यक्ष, नीरज त्यागी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय भोज एवं अनीता ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल साहू को प्रदेश महामंत्री तथा अनुज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंडल कार्यकारिणी में नवीन कुमार को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और राजीव गुस्साई को गढ़वाल मंडल सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं रोहित नौटियाल को कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष तथा नीरज बिष्ट को कुमाऊं मंडल सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष इस्लाम अहमद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन मिनिस्टीरियल संवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.