लातेहार, मई 15 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार परिसर में विधायक प्रकाश राम का जनता दरवार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जनता दरवार में पांच दर्जन से अधिक विभिन्न समस्याओं का आवेदन ग्रामीणों के द्वारा जमा किया गया। जिसमे सबसे अधिक 44 आवेदन जमीन से सम्बंधित आये। भाट चतरा बेसरा से फारेस्ट की जमीन से सम्बंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही पेयजल जलनल से सम्बंधित आवेदन जमा लिया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट, अतिक्रमण, पेयजल सहित 25 मामले आएसमस्याओं का समाधान जनता दरवार में जमीन से सम्बंधित ज्यादा आवेदन आने पर विधायक प्रकाश ने राजस्व उपनिरीक्षकों से कहा कि आप सभी अंचल में बैठकर काम नहीं करे। ग्रामीण आवेदन देते है तो स्पोर्ट में जाकर सत्यापन कर निष्पक्ष रूप से कार्य करें। किसी को कार्यालय का चक्कर न लगाएं। फॉरे...