ग्रामीण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी जिन्दौर की टीम
लखनऊ, जून 14 -- रहीमाबाद क्षेत्र में दौलतपुर ग्रामीण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में जिन्दौर गांव ने दौलतपुर को छह रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 64 ग्रामीण टीमों ने हिस्सा लिया था। जिन्दौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर दानिश के नाबाद 33 रनों की मदद से निर्धारित 10 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य रखा। दौलतपुर की तरफ से अफसार और अरमान ने संघर्ष दिखाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जिन्दौर के बल्लेबाज दानिश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द मैच और अच्छी गेंदबाजी का आवर्ड मुजम्मिल और बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड दौलतपुर के अकरम को दिया गया। दौलतपुर के ग्राम प्रधान पवन और समाजसेवी मो. नौमान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। इस मौके पर आजाद अंसारी, सुल्तान अंसारी सहित क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.