ग्रामीण-नगर क्षेत्र में एकसाथ भर्ती को लामबंद बेरोजगार
प्रयागराज, जुलाई 11 -- बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण और नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में एकसाथ सहायक अध्यापकों की भर्ती को लेकर बेरोजगार लामबंद होने लगे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नगर क्षेत्र में 11508 शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन भेजा जा रहा है। वहीं आठ साल से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भर्ती की मांग कर रहे हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त पदों की संख्या नगर क्षेत्र की तुलना में कई गुना अधिक है। बेरोजगारों ने रविवार को सुबह 10 बजे से एक्स पर यूपीपीआरटी संयुक्त विज्ञापन दो हैशटैग से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी सिर्फ सुपर टेट की मेरिट के आधार पर आगामी शिक्षक भर्ती पूरी करने की भी मांग कर रहे हैं। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.