समस्तीपुर, फरवरी 16 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर पर एक महादलित युवती के साथ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। दर्ज एफआईआर में युवती ने आरोपी पर घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी देने का भी आरोप लगायी है। मामले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के चपता गांव के एके राय का पुत्र आलोक कुमार उर्फ रामनारायण को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने प्राथमिकी में कही है कि विगत शनिवार की शाम आरोपी आलोक कुमार ने उसे पकड़ कर मुंह बांध दिया। उसके बाद अपने दवा दूकान सह क्लिनिक के अंदर ले जाकर उसके साथ गलत किया। साथ ही इसका वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी किसी को देने पर इसे वायरल कर देने की धमकी भी देता है। इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि मामले के आरोपी आलोक कुमार उर्फ रामनारायण को पुलिस ने...