ग्रामीण डॉक्टर की सुई लगने के बाद किशोर की मौत
देवघर, अगस्त 8 -- देवीपुर। देवीपुर प्रखंड के अमडीहा गांव में कथित रूप से एक ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज के दौरान सुई लगाने के बाद 13 वर्षीय किशोर की मौत से गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक का शव डॉक्टर के मेडिकल व आवास के बाहर रखकर घंटों धरना-प्रदर्शन किया। सबों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं सूचना मिलने पर देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मृतक की पहचान अमडीहा निवासी कृष्णा कुमार 13 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कृष्णा सारठ प्रखंड अंतर्गत सिमरा मोड़ के एक निजी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिन पूर्व बुखार आने पर घर लाया गया था। उसके बाद इलाज के लिए गांव के ही सुमित कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह के पास ले जाया गया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.