ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी में युवा पढ़ सकेंगे 80 हजार ई कंटेंट
लखनऊ, सितम्बर 3 -- यूपी में ग्राम पंचायतों में स्थापित की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को 80 हजार ई कंटेंट पढ़ने की सुविधा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी वह गांव में रहकर ही आसानी से कर सकेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।अभी 11350 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना कर रहा है। लाइब्रेरियों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा, कौशल विकास व डिजिटल शिक्षण के लिए गांव में ही आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।योजना के प्रथम चरण में 75 जनपदों में पुस्तकों एवं 72 जनपदों में फर्नीचर की आपूर्ति शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। अभी तक 11, 350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकों तथा 11,321 ग्राम पंचायतों में आधुनिक फर्नीचर की स्थापना पूरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.