ग्रामीण डाक सेवकों का महंगाई भत्ता बढ़ा
नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। नया महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इससे लाखों ग्रामीण डाक कर्मचारियों की आय में सीधा इजाफा होगा। डाक विभाग ने 10 मई 2026 के आदेश में यह बढ़ोतरी लागू की है। कर्मचारियों को जनवरी से मई 2026 तक का एरियर भी दिया जाएगा। इससे पहले महंगाई भत्ते की दर 58 फीसदी थी। यह फैसला केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में दो फीसदी वृद्धि के बाद लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.