नोएडा, अप्रैल 13 -- दनकौर। क्षेत्र में ग्रामीण डाक शाखा प्रमुख का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में जरूरी दस्तावेज और करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी रखी थी। पीड़ित महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के पलवल निवासी पीड़ित अंजुम देवटा गांव में ग्रामीण डाक शाखा प्रमुख के पद पर तैनात हैं। वह मंडी श्यामनगर में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका बैग दो अप्रैल को कमरे में रखा था, जो चोरी हो गया। बैग में महत्वपूर्ण कागजात के साथ 10 हजार रुपये थे। घटना के बाद से पीड़िता परेशान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...