सीवान, जुलाई 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान डाक प्रमंडल ने मेगा डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 1.35 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम अर्जित किया है। यह उपलब्धि न केवल प्रमंडल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में शामिल है, बल्कि टीम की समर्पित कार्यशैली और सुनियोजित प्रयासों का भी परिणाम मानी जा रही है।

अभियान की सफलता डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से प्रमंडल के विभिन्न अनुमंडलों में लगातार डाक चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों तक इन योजनाओं की पहुंच ...