आगरा, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को प्रचार वैन के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में जाकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति प्रचार-प्रसार किया गया। एआरटीओ एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने गांव टंडोली माफी में ग्रामीणों को समझाया कि ट्रैक्टर -ट्रॉली से यात्र न करें। इससे आपकी जान खतरा बन सकता है। एआरटीओ आरपी मिश्र ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाएं। ओवरस्पीड से वाहन चलाने से बचें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें। सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग बनाएं। ट्रैक्टर-ट्रॉली कृषि कार्य के लिए हैं। इसका उपयोग कृषि के कार्य में करें। ट्रैक्टर ट्रॉली में अधिक सवारियां बैठाकर यात्रा न कराएं। ग्राम प्रधान हर्वेन्द्र सिंह द्वारा परिवहन विभाग को ...