लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के सुदूरवर्ती साके गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। साके गांव के ग्रामीणों और परिवर्तन समाज विकास समिति की स्थानीय टीम द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया।एसबीआई फाउंडेशन की मैनेजर अधिकारी ईशा अग्रवाल, परिवर्तन समाज विकास समिति के संचालक विनय मालवीय और एसबीआई संजीवनी के निदेशक शिवम मालवीय ने संयुक्त रूप से लोहरदगा क्षेत्र में चल रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के कार्यों की विस्तृत जांच की। टीम ने देखा कि स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीणों तक कितनी सुगमता से पहुंच रही हैं और इसमें और क्या सुधार किए जा सकते हैं।अतिथियों ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की जीवनशैली, आर...