जमशेदपुर, अगस्त 29 -- उपायुक्त राजीव रंजन ने पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक स्थिरता एवं संरक्षण तथा ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन और रख-रखाव को प्रभावी बनाने में आवश्यक रणनीति, विभागीय एवं पंचायत स्तर की भूमिका तथा जनभागीदारी पर जोर दिया है। साथ ही 'कैच द रेन' अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध जल स्रोतों के संरक्षण पर बल दिया है। वे समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिले में ग्रामीण क्षेत्र तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर...