ग्रामीण जनसंवाद: जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
सासाराम, अक्टूबर 6 -- कोचस। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को रोहतास जिला भ्रमण के दौरान कोचस पहुंचे। यहां पटेल धर्मशाला में आयोजित ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल-माला और शॉल भेंटकर स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण संवाद का मुख्य उद्देश्य आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को समझना है। कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.