ग्रामीण छात्रों के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित
कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (आभा) के तत्वावधान में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नियमित शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाई जा सके। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग निशांत कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.