नवादा, फरवरी 5 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह थाना क्षेत्र के गोड़ीहारी गांव निवासी मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक मिस्त्री हत्याकांड में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन युवकों को पंजाब के मोंगा जिला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवकों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता नहीं मिली है। मगर इस गिरफ्तारी के बाद अशोक मिस्त्री हत्याकांड में एक नया मोड़ अवश्य आ गया है। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक मिस्त्री के बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये की निकासी की गई। इसकी कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये साइबर अपराध में संलिप्त हैं। जिससे मामला और भी उलझा हुआ दिख रहा है। पुलिस के अनुसार ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.