ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के पदाधिकारी चयनित
मऊ, जुलाई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले रविवार को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में डॉ.अरविन्द कुमार को जनपद मऊ का जिलाध्यक्ष, डा.डीके प्रजापति को महासचिव, डॉ.आरएन शर्मा को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अध्यक्ष तथा डा. रामानन्द को रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं डा. जितेन्द्र यादव को पुन: मंडल अध्यक्ष एवं डा.रामजीत सोनकर को प्रदेश संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश सचिव डा.संतोष शर्मा ने कहा कि संगठन को नवनियुक्त पदाधिकारियों से काफी अपेक्षाएं हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरविंद दूसरी बार बने अरवल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.