ग्रामीण चिकित्सक पर तानी पिस्तौल, हुई हाथापाई
बक्सर, मई 22 -- पेज पांच के लिए - डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। मुरार थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने ग्रामीण चिकित्सक पर पिस्तौल तान फायरिंग की कोशिश की। हालांकि पिस्तौल से गोली नहीं चली। इस दौरान ग्रामीण चिकित्सक व युवक के बीच हाथापाई भी हुई। निजी क्लीनिक से पुलिस ने पिस्तौल का मैगजीन बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि बेलहरी गांव निवासी मो. अशरफ उर्फ तेजू अंसारी बीरपुर गांव स्थित किराये के मकान में क्लीनिक का संचालन करते हैं। गांव का एक युवक परिजन की तबीयत खराब होने की बात कह चिकित्सक से घर चलने को कहा। चिकित्सक के कुछ देर बाद आने की बात कहते नाराज युवक ने पिस्तौल निकाल ली। लेकिन गोली नहीं चली। अन्यथा अनर्थ हो जाता। मुरार थाने की पुलिस मौके से कारतूस सहित मैगजीन बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.