धनबाद, जनवरी 9 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। घनुडीह कुम्हार बस्ती निवासी व ग्रामीण चिकित्सक सुबोध कुमार के घनुडीह पुराना पेट्रोल पंप स्थित चेंबर में बुधवार की देर रात आग लग गई। आग की लपट देख आसपास के लोगों ने सुबोध को घटना की जानकारी दी। आग बुझाने का काफी हुआ, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से बढ़ गई। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक टेबल कुर्सी, दवा, कागजात सहित अन्य समान जलकर नष्ट हो गए। इससे करीब 80 हजार का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.