नवादा, फरवरी 4 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह थाना क्षेत्र के गोड़ीहारी गांव निवासी मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक मिस्त्री हत्याकांड में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता नहीं मिली है। इस गिरफ्तारी के बाद अशोक मिस्त्री हत्याकांड के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक मिस्त्री के बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये की निकासी की गई। इसकी कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये साइबर अपराध में संलिप्त हैं। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को हत्यारे का नाम नहीं मालूम रहने की बात कही है। जिससे मामला और भी उलझा हुआ दिख रहा है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.