ग्रामीण चिकित्सकों को मिला विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रशिक्षण
सासाराम, अगस्त 2 -- सासाराम, निज संवाददाता। आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन चिकित्सक मंच की मासिक ट्रेनिंग व बैठक रविवार को आर्श मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम रौजा रोड सासाराम में हुई। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, नवीन चिकित्सा जानकारी तथा संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने रोगियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक उपचार पद्धतियों और आवश्यक चिकित्सकीय जानकारी साझा की। मंच के डॉ. आलोक तिवारी ने ग्रामीण चिकित्सकों के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन रजिस्ट्रेशन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.