मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रविवार को सदर प्रखंड के सीताकुंड में ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की ओर से वन भोज सह बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ इक़बाल ने की। इस कार्यक्रम में मुंगेर जिला के ग्रामीण चिकित्सा सेवा सविनय समिति के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं हर प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ के अभिजीत, मिरेकल हेल्थ केयर के डायरेक्टर डॉ नवीन कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराधा, जनरल सर्जन डॉ नीतीश कुमार, जगत जननी अस्पताल के डायरेक्टर बी के शर्मा , पी एस एस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ पंकज पटेल, बेनी सिंह , डॉ सोनाली कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मानसी अल्ट्रासाउंड के डायरेक्टर अमित कुमार उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष डॉ इक़बाल ने सारे लोगों का धन्...