ग्रामीण चिकित्सकों की मांग के समर्थन में कार्यक्रम में शामिल हुए बांकेबाजार के चिकित्सक
गया, अगस्त 2 -- ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को बांकेबाजार, इमामगंज और डुमरिया के ग्रामीण चिकित्सक गया पहुंचे। चिकित्सकों ने प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य सेवा देने की अनुमति, नियमित प्रशिक्षण, रोगी कल्याण समिति में भागीदारी और वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा में नियुक्ति समेत कई मांगें उठाईं। संघ के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद उन्हें उचित मान्यता नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। मौके पर संघ अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इमामगंज के ग्रामीण चिकित्सकों ने विस अध्यक्ष को स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर सौंपा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.