देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। देहरादून एवं हरिद्वार जनपद के ग्रामीण एलपीजी वितरकों ने गैस बुकिंग व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपा। वितरकों ने बताया कि मंत्रालय की नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन कर दिया गया है, जबकि शहरी वितरकों के लिए यह केवल 25 दिन है। वितरकों का तर्क है कि एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं के साथ केवल 'ग्रामीण श्रेणी' के आधार पर यह भेदभाव संविधान के अनुच्छेद 14 के समानता के सिद्धांतों के विरुद्ध है। इससे वितरण प्रणाली में बाधा आ रही है और उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूर्व की भांति 25 दिन के बाद बुकिंग की व्यवस्था लागू की जाए।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.