मिर्जापुर, मार्च 15 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की वाराणसी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच छात्राओं ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। सीनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद में अंशिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में आशिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद में रोशनी प्रथम और लंबी कूद में अंकिता यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद में आस्था मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 मार्च को वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुई थी। छात्राओं की सफलता पर कोच केशव प्रसाद सिंह, सतीश सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.