श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- इकौना,संवाददाता। राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता प्रयागराज के विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से प्रयागराज में राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें जगतजीत इंटर कालेज इकौना के छात्र किशन लाल व प्रवेश कुमार ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में छात्र किशन लाल को 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मिला था और प्रवेश कुमार को 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। राज्य स्तर पर प्रथम व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके लिए जगतजीत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वि...