ग्रामीण खबरें
वाराणसी, मार्च 10 -- रोहनिया। घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव और यौन उत्पीड़न के खिलाफ मंगलवार को महापंचायत में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने प्रदेश में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। घरेलू कामगार महिला स्वयं सहायता समूह, किशोरी संगठन, लोक समिति, दिहाड़ी मजदूर संगठन और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के 80 गांवों की लगभग तीन हजार महिलाएं शामिल हुईं। ढोल-नगाड़े और तख्ती-बैनर के साथ रैली निकाली। महापंचायत में महिलाओं की हुंकार से तहसील परिसर गूंज उठा। इस दौरान 'चुप नहीं रहना है, हिंसा नहीं सहना है', 'महिला हिंसा बंद करो', 'छेड़खानी पर रोक लगाओ' और 'भेदभाव मिटाएंगे, नया समाज बनाएंगे' समेत कई नारे लगाए गए। महिलाओं ने शराब बिक्री, महिला हिंसा, बाल विवाह और भेदभाव पर रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.