कटिहार, फरवरी 26 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के साथ साथ अब ग्रामीण व कस्बाई इलाका भी सूखे नशे खासकर स्मैक का नया रेड जोन बनता जा रहा है। पिछले छह माह में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने वाले मरीजों में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की संख्या अधिक है। जबकि छह माह पूर्व तक शहरी क्षेत्र के लोगों की संख्या अधिक रहती थी। हलांकि नशा मुक्ति केंद्र में गिनती के ही मरीज भर्ती रहते हैं। इसमें भी कम उम्र के लड़कों की संख्या अधिक रहती है। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में कई तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। शहरी क्षेत्र में पुलिस गश्ती व लगातार की जा रही कार्रवाई से स्मैक तस्करों में हड़कंप है। अब तस्करों ने ग्रामीण इलाकों को अपना निशाना बनाना शुरू किया है। जिले का बारसोई, सोनैली, फलका, कोढ़ा व बरारी प्रखंड का सेमापुर स्मैक का नया रेड जोन बनता ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.