धनबाद, फरवरी 21 -- जिले के गोविंदपुर, निरसा, एग्यारकुंड और कलियासोल क्षेत्र में खराब पड़े 2150 चापाकलों की मरम्मत की जाएगी। इससे लोगों को पानी संकट से राहत मिलेगी। इन सभी क्षेत्रों में 1795 चापाकल में बड़ी खराबी और 355 छोटी खराबी है। इसे लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से टेंडर निकाला गया है। काम आवंटन होने चार महीने में उसे पूरा करना है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल वन की ओर से खराब पड़े चापाकल की सर्वे किया गया है। इसमें गोविंदपुर क्षेत्र में सबसे अधिक चापाकल खराब मिले हैं। बड़ी खराबी 650 और छोटी खराबी 150 है, वहीं सबसे कम एग्यारकुंड 270 और छोटी खराबी 30 है। निरसा में 450 और छोटी खराबी 100 और कलियासोल में 425 और 75 छोटी खराबी है। यह सभी चापाकल की मरम्मत 20 लाख से अधिक की राशि से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.