ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव के कार्यों में तेजी लाई जाए
एटा, जुलाई 21 -- मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रगति को लेकर सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने चिंता जतायी। बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि संचारी रोगों डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करें।आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने, लक्षण वाले मरीजों की जल्द पहचान करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.