बदायूं, फरवरी 11 -- बिसौली। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर दूसरे चरण में पुरानी वीसीबी के बदलाव के कारण 11 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण स्थापित पुरानी वीसीबी बदलने का कार्य कराया जाएगा। जिस कारण उपकेंद्र की सप्लाई बुधवार सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीटर नागपुर टाउन, नागपुर कृषि, पलिया टाउन, पलिया कृषि, बसई टाउन, बसई कृषि, पिंदारा टाउन, पिंदारा कृषि एवं मिठामई कृषि की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से सायं छह बजे तक पूर्णता बंद रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपने आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.