ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कूड़ा संग्रहण के लिये कूड़ा गाड़ी शुरू
काशीपुर, मई 12 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर विकास खंड प्रदेश का पहला ऐसा ग्रामीण क्षेत्र बन गया है, जहां प्लास्टिक कचरे के संग्रहण के लिए विशेष कूड़ा गाड़ी की शुरुआत की गई है। इस पहल से गांवों में फैले प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में मदद मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली और ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा ने संयुक्त रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मेयर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत सभी विकास खंडों में ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कूड़ा वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इसी क्रम में काशीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.