ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को ऊर्जा निगम द्वारा कराए गए मरम्मत कार्य के चलते करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे बिजली कट के कारण लगभग 15 हजार की आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम की टीम ने औरंगाबाद फीडर पर विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य किया। इसके लिए सुबह करीब नौ बजे फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब पांच घंटे लग गए, जिसके बाद दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर तेलीवाला, औरंगाबाद, रोशनाबाद, आनेकी, हेतमपुर, शिव विहार कॉलोनी और एलपस कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। दिनभर बिजली न रहने से लोगों के जरूरी काम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.