ग्रामीण क्षेत्र में ढोल, तासे व नगाड़े के साथ निकला ताजिया जुलूस
बस्ती, जून 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दसवीं मोहर्रम पर ग्रामीण क्षेत्र में ढोल, तासे और नगाड़े के साथ ताजिया जुलूस निकला। यह ताजिया अपने-अपने क्षेत्र के कर्बला में देर रात तक दफन हुआ। कर्बला व मिलान स्थल पर मेला लगा। जुलूस में शामिल लोगों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। गौर संवाद के अनुसार क्षेत्र में महुआडाबर, पुरौवा, कोठवा, गड़हा, सहवाजपुर, पिकौरा, संथुआ, शिवगढ़, चेतरा व मरवटिया से निकले ताजिया करबला में दफनाया गया। गौर थाना के बभनान चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया, थाना प्रभारी पैकोलिया अजय यादव मौजूद रहे। विक्रमजोत संवाद के अनुसार धुसैनिया कर्बला में 47 ताजिया दफन की गई। इनमें शंकरपुर, अकवारा, बछईपुर, विक्रमजोत, पावड़, सरभंगा, पचवस, दुभरानिर्वहन, फूलडीह के सैकड़ों अकीदतमंद ताजिया के साथ ढोल नगाड़ा बजाते हुए कर्बला पहुंचे। चौकी इंचार्ज सभाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.