प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। संग्रामगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के आलापुर बाजार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा की शुरुआत बुधवार से हुई। नवीन परिसर का उद्घाटन उपक्षेत्रीय प्रबंधक ऋतुराज सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों को बैंक से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक कुंडा अंशुमान सिंह, शाखा प्रबंधक गोतनी कंचन कुमार वर्मा के अतिरिक्त विकास आनंद, सिद्धार्थ शुक्ला तथा शाखा प्रबंधक आलापुर निखिल सिंह राठौड़ सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...