कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी के दौरान रात 11 से एक बजे तक ग्रामीणों क्षेत्रों को चार दिनों से अघोषित बिजली कटौती जारी है। खा-पीकर सोने के ऐन वक्त पर बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का हाल बेहाल कर रखा है। इससे जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं में गर्मी व गुस्से का उबाल देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच जिले में बीते चार दिनों से बिजली के ट्रिपिंग व कटौती की समस्या बढ़ गई है। दिन में तो लोग किसी तरह गुजर-बसर कर ले रहे हैं, पर रात में सोने के ऐन वक्त पर की जा रही कटौती ने उपभोक्ताओं का बुरा हाल कर रखा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से रोष सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र से रात के 11 से एक बजे तक विद्युत कटौती की जा रही है। खाने-पीने के बाद सोने के ऐन वक्त पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से उपभोक्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.