सहारनपुर, मई 22 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर गुरुवार को दो किसान संगठन कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की। भाकियू टिकैत व किसान मजदूर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस्लामनगर और जानखेड़ा फीडर पर आदेश के अनुसार विद्युत आपूर्ति दिलाए जाने की मांग की। किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष राहुल पंवार के नेतृत्व में किसानों ने रामपुर मनिहारान अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर जानखेड़ा फीडर से गांवों में एक सप्ताह से हो रही विद्युत कटौती को लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में रोष सूचना पर पहुं...