इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले चार दिनों से हालात यह हैं कि रात के समय बिजली लगभग पूरी तरह गुल रहती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विभिन्न फीडरों पर रातभर बिजली कटौती की जा रही है और महज एक-दो घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। भीषण गर्मी के बीच लोग रातभर हाथ से पंखा झलकर किसी तरह समय काटने को मजबूर हैं। बिजली के दर्शन सुबह हो जाते थे लेकिन शनिवार को तार टूट जाने के कारण भी नहीं हुए हैं। यह भी पढ़ें- अमनौर में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशानी, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश उपभोक्ताओं का कहना है कि इन दिनों बिजली आपूर्ति पूरी तरह अनियमित हो गई है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से ...