ग्रामीण क्षेत्र को कटौती का निशाना बनाना उचित नहीं : उपभोक्ता परिषद
लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती किए जाने पर आपत्ति जताई है। परिषद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पांच से छह घंटे तक कटौती हो रही है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में भारी असंतोष और अफरा-तफरी का माहौल है।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों सांप आदि जहरीले जानवरों का खतरा रहता है। लिहाजा अनियमित बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के उपभोक्ता नियमों के मुताबिक शहरी इलाकों की ही तरह ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति के पात्र हैं। हालांकि, यूपी में केवल 18 घंटे आपूर्ति किए जाने का रोस्टर है और उसके भी मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.