प्रयागराज, अप्रैल 15 -- ग्रामीण क्षेत्र के 55 नलकूपों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इनमें 14 नलकूप खराब हैं और 41 का रीबोर होना है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने नलकूपों से जलापूर्ति नहीं होने की जानकारी सिंचाई बंधु की बैठक में दी है। कलक्ट्रेट के संगम सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगापार और यमुनापार में गर्मी के दौरान नहरों के चलाने और तालाब पोखरों के भरने को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को खराब 14 नलकूपों की मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार 41 नलकूपों को भी जल्द रीबोर कर चालू करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- खराब चापाकल और जलमीनार की सूची सौंपने का निर्देश बैठक के बाद एक इंजीनियर ने बताया कि यमुनापार के पानी संकट वाले इलाकों के ताला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.